रिपोर्ट अनमोल कुमार
हर टीवी सेट में सैटेलाइट ट्यूनर लगाने की तैयारी : अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना एव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि तकनीकी विकास को लेकर बड़ा कार्य चल रहा है। जिसमें प्रत्येक टेलीविजन सेट में सैटेलाइट ट्यूनर लगाने की तैयारी है। इससे जिसके घर में टेलीविजन सेट होगा, वह 200 चैनल बिना सेट टॉप बॉक्स के देख पाएगा। अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि फ्री डिश पर मनोरंजन चैनलों को विस्तार देने के लिए प्रयत्न चल रहे हैं। इससे करोड़ो दर्शक इसका उपयोग कर पाएंगे। मैंने अपने मंत्रालय में नई शुरुआत की है, यदि आपके टेलीविजन सेट में सैटेलाइट ट्यूनर पहले से ही लगा होगा तो आपको अलग से सेट टॉप बॉक्स लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे आप दो सौ चैनल देख पाएंगे। सूचना व प्रसारण मंत्री ने कहा कि फ्री डिश पर मनोरंजन चैनलों के विस्तार से देश के गरीब और मध्य वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा। वैसे भी बदलते समय में टीवी देखना लोगों के काफी कम कर दिया है। इसका कारण ये है कि उन्हें सब कुछ मोबाइल पर मौजूद है, इसलिए ज्यादातर लोगों ने टीवी देखना बंद कर मोबाइल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। दरअसल, बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ टेलीविजन सेट किसी उपयुक्त स्थान जैसे किसी भवन की छत या साइड की दीवार पर एक छोटा एंटीना लगाकर फ्री-टू-एयर टेलीविजन और रेडियो चैनलों के प्रसारण को सक्षम बनाएगा। वर्तमान में, टेलीविजन दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए एक सेट टॉप बॉक्स खरीदना पड़ता है।





2 thoughts on “बिना सेट टॉप बॉक्स के 200 चैनल दिखेगा, लौटेगा एंटीना का जमाना”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/bn/register?ref=UM6SMJM3
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.