सहायक वाणिज्य कर आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में कर अधिकारियों के साथ बैठक!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद। सदर प्रखंड परिसर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय कक्ष में सहायक वाणिज्य कर आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में कर अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में कर वसूली से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में सहायक वाणिज्य कर आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में कर वसूली का लक्ष्य 297 करोड़ रूपया रखा गया था। इस लक्ष्य के एवज में अबतक लगभग 80% की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 20% की वसूली के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ उनके द्वारा दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपने कर की वास्तविक आय के तहत भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

बाइट – सुनील कुमार,सहायक वाणिज्य कर आयुक्त

Join us on:

1 thought on “सहायक वाणिज्य कर आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में कर अधिकारियों के साथ बैठक!”

Leave a Comment