नालंदा -बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

-बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि यह बिहार पुलिस दिवस 20 फरवरी से 26 फरवरी तक नालंदा पुलिस के सहयोग से चलेगा। बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे नालंदा पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली के दौरान हम लोग सीधे जनता से जुड़ने का काम करेंगे और जनता का फीडबैक भी लेने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम से जनता की समस्याओं के बारे में भी हम रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है यह की जनसंपर्क अभियान के बाद जनता की समस्याओं के बारे में पता चले और वह हमसे किस तरह से जुड़ पाएंगे इसके बारे में भी हम लोग बताने का काम करेंगे। यह मोटरसाइकिल रैली हर गांव जाकर सीधे जनता से जुड़ने का काम करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नालंदा पुलिस का जनता से समन्वय स्थापित करना है जनता का पुलिस के ऊपर विश्वास और बढ़े।

बाइट।अशोक मिश्रा एसपी नालन्दा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

2 thoughts on “नालंदा -बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन!”

Leave a Comment