रिपोर्ट अनमोल कुमार
झारखंड निवासी जवान की जांघ में लगी गोली, गंभीर
सीतामढ़ी : सोनबरसा के नरकटिया बीओपी में सोमवार सुबह 7 बजे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात दो जवानों के बीच आपसी लड़ाई में एक जवान ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली जवान की जांघ में लगी है। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपित जवान को एसएसबी ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल जवान को गंभीर हालत में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान झारखंड निवासी धर्मेंद्र कुमार जोलोजो (33 वर्ष), पिता मंगल जोलोजो के रूप में हुई है। वहीं, आरोपित जवान का नाम थान सिंह मीणा, पिता जगदीश मीणा है। वह राजस्थान का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, इंसास राइफल से दूसरे जवान पर गोली चलाई। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने जवान को गोली लगने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि, जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसपर कोई भी अधिकारी अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, जवान के बाईं पैर के जांघ में एक गोली लगी है। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 51वीं बटालियन के नरकटिया बीओपी में जवान की तैनाती है। अबतक आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपित जवान को भी चोट लगी है।





3 thoughts on “सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर एक जवान ने दूसरे को मारी गोली”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/pt-PT/register?ref=KDN7HDOR
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.