लखीसराय- भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत,एक की हालत गंभीर।

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय

-लखीसराय जिले के शेखपुरा लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित चमघारा गांव के समीप बालू लदे अनियंत्रीत ट्रैक्टर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया।जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है।घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शेखपुरा लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। जहां एएसपी रोशन कुमार मौके पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर सड़क को जाम मुक्त कराया।इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया की कामता नगर गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र रवि एवं पुत्री नंदिनी ननिहाल बड़हिया स्थित गिरधरपुर गए थे।जहां से उनदोनो को कामता नगर छोड़ने गुलशन निकला था।लेकिन रास्ते में ही अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर वाहन ने कुचल दिया।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फ़िलहाल ट्रेक्टर वाहन को रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।लेकिन चालक मौके से फ़रार होने में सफल रहा।

बाइट:-रौशन कुमार ASP लखीसराय

Join us on:

4 thoughts on “लखीसराय- भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत,एक की हालत गंभीर।”

Leave a Comment