पूर्णिया : मेले से लौट रही 8 साल की मासूम से दुष्कर्म!

SHARE:

आकाश कुमार.
पूर्णिया

पूर्णिया : मेले से लौट रही 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, घर छोड़ने के बहाने बाइक सवार युवक ने बनाया हवस का शिकार

पूर्णिया से एकबार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मेला देखकर घर लौट रही 8 वर्षीय मासूम के साथ बाइक सवार युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
मासूम मेले से घर लौट रही थी, कि तभी बाइक सवार युवक की नजर मासूम पर पड़ी. अकेला पाकर बाइक सवार युवक ने मासूम को बहलाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया. घर छोड़ने की बात कहकर युवक मासूम को सुनसान खेत में ले गया और रेप जैसे घिनौने कृत को अंजाम दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. फिलहाल मासूम को मेडिकल टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया लाया गया है. आरोपी के धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है.

समूची घटना अकबरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सुरैती पंचायत के नवगछिया टोला से जुड़ी है। घटना को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब बच्ची गांव के रामदीरी भिट्ठा से मेला देखकर घर लौट रही थी. तभी बाइक सवार युवक की नजर मासूम पर पड़ी. अकेला पाकर बाइक सवार युवक ने मासूम को बहलाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया. घर छोड़ने की बात कही और बाइक सवार दोनों युवक मासूम को सुनसान खेत की ओर ले गए. दरिंदों ने मासूम के साथ रेप जैसे घिनौने कृत को अंजाम दिया.

मासूम के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। वहीं घटना स्थल पर बिखरे खून के धब्बे दरिंदों की दरिन्दगी बयां कर रही है। फिलहाल घटनास्थल से एफएसएल की टीम सारे सबूत को इकठ्ठा कर रही है। ताकि दरिंदों को दबोचा जाए। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. परिजनों ने दरिंदों के लिए फांसी की मांग की है.

घटना की बाबत धमदाहा डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि बच्ची का बयान ले लिया गया है। बच्ची के द्वारा बताए हुलिए और वैज्ञानिकों व मानवीय सूत्रों से आरोपी की पहचान की जा रही है।

बाइट 1- मासूम के परिजन
बाइट2- ग्रामीण
बाइट3 -पुलिस

Join us on:

3 thoughts on “पूर्णिया : मेले से लौट रही 8 साल की मासूम से दुष्कर्म!”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment