पंकज कुमार जहानाबाद!
जहानाबाद में जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में साला बहनोई को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना वाणावर थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। दोनो घायलों को आनन फानन में गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में परसौना गांव निवासी सत्येंद्र यादव तथा उसका साला विजय यादव शामिल है। जो अरवल जिले के कुर्था थाना के निघवां-कृपा बीघा गांव का रहने वाला है। दोनों घायलो के पैर में गोली लगने के बात बताई जा रही है। हालांकि चिकित्सक एक्सरे देखने के बाद गोली लगने की पुष्टि करने के बात कही है। घायलों ने बताया कि 16 डिसमिल जमीन को लेकर उसके चचेरा भाई विजय यादव से पहले से विवाद चला आ रहा है। 18 जनवरी को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद वे घर से भागे हुए थे।रविवार को वह घर पहुंच बधार में गेहूं का पटवन कर रहे थे। तभी विजय यादव अपने बेटा,भतीजा एवं अन्य सहयोगियों के साथ घेर लिया। अनहोनी की घटना को भांपते हुए उन लोग भागने का प्रयास किया तो घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर दिया। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े तो लाठी-डंडे एवं लोहे की रड से मारकर जख्मी कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुटी है। घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सदर अस्पताल से गंभीर हालत में सत्येंद्र को भी पीएमसीएच रेफर किया गया है।
Byte – विजय यादव,घायल
कृष्णा यादव,घायल के परिजन
डॉ सुनील कुमार राय,चिकित्सक,सदर अस्पताल





2 thoughts on “जहानाबाद- जमीनी विवाद में साला बहनोई को बदमाशों ने मार दी गोली, दोनों की हालत नाजुक!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!