रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार कोU मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान और जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह ने एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। दोनों नेता लंबे समय से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे, हालांकि उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली थी। पार्टी में वापसी के बाद दोनों नेताओं ने इसे अपना “पुराना घर” बताते हुए कहा कि नाराज़गी दूर होने के बाद उन्होंने फिर से जदयू में लौटने का फैसला किया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रावण कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
वीओ-1:
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रावण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज राज्य में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हर घर बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी और गरीबों के लिए चलाई गई अनेक कल्याणकारी योजनाएं नीतीश कुमार की देन हैं। उन्होंने कहा कि कभी बिहार का नाम बताने में लोग झिझकते थे, लेकिन आज बिहारी होने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जंगलराज से बिहार को निकालकर विकास की राह पर लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
वीओ-2:
पार्टी में वापसी के बाद पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान ने कहा कि जदयू उनका अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्तिगत नाराज़गी नहीं थी, कुछ परिस्थितियों के कारण अलग रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी छोड़ने की भावना नहीं रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी कीमत पर जदयू नहीं छोड़ेंगी।
वहीं वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह ने कहा कि जब तक उनके शरीर में खून की एक बूंद भी रहेगी, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के साथ रहकर जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के कारण कुछ समय के लिए दूरी बनी थी, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद भी वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं गए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रयासों तथा उनके संदेश के बाद उन्होंने अपने “घर” जदयू में वापसी का निर्णय लिया।
बाइट: बिहार सरकार के मंत्री श्रावण कुमार
बाइट: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
बाइट: पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान
बाइट: जदयू नेता राणा रणधीर सिंह




