आकाश कुमार.
पूर्णिया.
पूर्णिया: LJP (R) पंचायत में एक बूथ पर 10 यूथ का करेगा गठन, विधानसभा को लेकर यह है तैयारी
लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) का जिला कार्यकर्ता समीक्षा बैठक टैक्सी स्टैंड स्थित अम्बेडकर सेवा सदन पूर्णिया में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ झा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्णिया जिला प्रभारी कुमारी अर्चना उर्फ बेबी यादव जी एवं प्रदेश महासचिव सह उप प्रभारी मनोज पोद्दार जी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी बेबी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह पूर्णिया जिला संगठन अत्यधिक मजबूत हो और निर्देश दिए जल्द से सभी पंचायत अध्यक्ष अपने अपने पंचायत में एक बूथ पर 10 यूथ का गठन करें और जिला एवं प्रदेश कार्यालय में जमा करें।
जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जितना संगठन मजबूत होगा उतना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो सपना है बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट उसमे हमलोग कामयाब होंगे। जिला प्रभारी ने सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि एक महीने के अंदर पंचायत स्तर तक कमिटि बनाकर एक बूथ पर 10 यूथ का गठन करके सूची जमा करें। जिस माहौल से अभी बिहार की राजनीति चल रही है जैसा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले से कह रहे हैं कि कभी भी बिहार में मध्यवर्ती चुनाव हो सकता है, इसलिए आप तमाम पदाधिकारी अभी से तैयार रहे और संगठन को अत्यधिक मजबूत करें।
वहीं प्रदेश महासचिव सह उप प्रभारी मनोज पोद्दार ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने भी संगठन मजबूती के लिए कई निर्देश दिए जिससे कि जिला संगठन काफी मजबूत हो। उप प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष से आग्रह है कि जल्द ही पंचायत स्तर तक कमिटि बनाकर एक बूथ पर 10 यूथ तैयार करे। जिससे कि आगामी चुनाव में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की सरकार बिहार में हो और माननीय चिराग पासवान जी का सपना साकार हो।





2 thoughts on “पूर्णिया: LJP (R) पंचायत में एक बूथ पर 10 यूथ का करेगी गठन!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.