लखीसराय- सर्च अभियान में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार/लखीसराय
नक्सल सामग्री बरामद।रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय जिले के अपर पुलिस अधीक्षक मोती लाल को गुप्त सूचना मिली की नक्सली संगठन के सुरेश कोड़ा की गतिविधि जंगल में है।जिसके आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान)के नेतृत्व में सर्च अभियान की योजना बनाई गई।अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान)लखीसराय।. F/32 BN SSB कजरा,अभियान दल पीरीबाजार,जिला पुलिस बल लखीसराय।को शामिल किया गया।सर्च अभियान पीरीबाजार / कजरा थानाक्षेत्र के अमरासनीकोल,लठियाकोल, बंगालीबांध,नयकाटोला,दुग्धम, हनुमानस्थान,हदहदिया, राजघाटकोल,बांकुरा,बरमसिया आदि क्षेत्रों में जबरदस्त सर्च अभियान चलाया गया।इसी क्रम में सर्च पार्टी जब हदहदिया के जंगल में पहुंची तो संदेहात्मक समान देख सभी के होश फाख्ता हो गए।पार्टी ने सुरक्षात्मक तरिके से उक्त एरिया को सर्च किया।जहां नक्सल द्वारा उपयोग होने वाले कई सामग्रियों की बरामदगी की गई।बरामद सामग्रियों में 18 जिन्दा कारतुस,इलेक्ट्रीक रेक्टीफायर डिवाईस,03वॉकी टॉकी,05 अम्यूनेशन
फुल थ्रु,एक बी स्केल बैग,03
नक्सल वर्दी ,एक टोपी,06 नक्सल जर्सी,07 नक्सल फोटो फ्रेम।चलान रसिद-23 लाल कपड़ा – 02 थान पी०एल०जी० का बैच – 100 , स्टार बैच -315 , 10 बंडल लाल धागा तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।

बाइट:-मोती लाल SP अभियान

Join us on:

Leave a Comment