सीएसपी लूट की योजना विफल, हथियार समेत 5 गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ़्फ़रपुर जिले की पुलिस को आज एक बार फिर से अहम् कामयाबी मिली है. पुलिस ने सीएसपी लूट की योजना को विफल करते हुए 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी शनिवार को एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर बस स्टैंड के पास सीएसपी लूट की योजना बनाने के लिए कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं. सूचना के आलोक में एक टीम बनाकर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई. पुलिस टीम को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे. लेकिन पुलिस टीम ने सजगता व साहसपूर्ण कार्रवाई कर भाग रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में इनके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिवाईपट्टी के अरविन्द कुमार, व छोटू कुमार उर्फ राजा, गोसाईपुर के मृत्युंजय कुमार, व विवेक कुमार और पूर्वी चम्पारण के बृजमोहन कुमार के रूप मे हुई है. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है.

बाइट:- राकेश कुमार एसएसपी मुज़फ़्फ़रपुर

Join us on:

Leave a Comment