जमुई-मुख्यमंत्री नितीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान पहुंचें जमुई, की विकास कार्यों की समीक्षा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला प्रखंड स्थित इनपे पंचायत स्थित मनकटा गांव में किया विकास योजनाओं को अवलोकन, कहा जमुई में पेजल की गंभीर सम्स्यों को किया जाएगा निदान

जमुई सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनीवार को समाधान यात्रा को लेकर जमुई पहुंचे। जहां निर्धारित कार्यक्रमों के तहत उनका हेलीकॉप्टर शहर के केकेएम कॉलेज स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के पश्चात बाय रोड कार्यक्रम स्थल मरकट्टा गांव पहुंचें। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया। और उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट जनता को सौंपे। जिसके बाद गांव में ही नव निर्मित अमृत सरोवर का भ्रमण किया। तथा बिहार के प्रथम थ्रीडी विद्यालय का उद्घाटन किया। इसके अलावे जीविका, कृषि विभाग, मध निषेध विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभाग के द्वारा बनाए गए स्टॉल का निरक्षण किया। जिसके बाद सीएम मरकट्टा से वापस लौटने के बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किए। इस दौरान मिडिया कर्मियों से कहा कि 16 फरबरी तक समाधान यात्रा के बाद पटना में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने गोवर्धन योजना पर बात करते हुए कहा कि जिले में पेजल की समस्या गंभीर है। जिन्हें चार सदस्यीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निदान निकाला जाएगा। हालांकि इससे पूर्व मुखमंत्री नितीश कुमार को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सीएम के आने पर बिहार के अपर मुख्य सचिव आमिर सोभानी, डीजीपी आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सिंचाई मंत्री संजय झा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी शौर्य सुमन सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

बाइट –बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बाइट — बिहार सरकार के मंत्री जल संसाधन

Join us on:

Leave a Comment