आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर बक्सर के जदयू कोटे से एमएलसी राधाचरण उर्फ सेठ जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं ।पिछले 2 दिनों से आयकर विभाग की एक बड़ी टीम ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी जो आज भी जारी है। एमएलसी राधाचरण सेठ और उनके परिवार को आयकर विभाग की टीम ने उनके अनांइठ स्थित फॉर्म हाउस पर रखा है ।पिछले 2 दिनों से आयकर विभाग की टीम ने राधाचरण साथ समेत उनके कई करीबियों का भी कुंडली खंगाला है, और कई तरह के दस्तावेज सहित नकदी बरामद की की भी बात कही जा रही है। मगर अभी तक आयकर विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कल दोपहर एमएलसी राधाचरण शाह को आयकर विभाग की टीम ने उनके बैंक खातों को खंगालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक लेकर गई थी और देर रात उनको लेकर वापस उनके फार्म हाउस पर पहुंच गई ।आयकर विभाग की टीम के साथ आए एसएसबी के जवानों ने उनके सभी ठिकानों पर पूरी तरह से नाकेबंदी कर रखी है और सभी तरह के आवागमन को बाधित कर दिया है। लगातार चल रहे छापेमारी को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं मगर अभी तक कोई ठोस नतीजा खुलकर सामने नहीं आया है। वही आयकर विभाग की टीम ने कल शहर के तीन निजी क्लीनिक को पर भी छापा मारा और कई दस्तावेज भी जप्त किए। आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिले में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।




