रुपेश कुमार की रिपोर्ट
उग्रवादी संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने बिहार के औरंगाबाद में कई जगहों पर लेटर पैड चिपकाकर जिले के सांसद और जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष को क्षेत्र में नहर की सुविधा नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
उग्रवादी संगठन ने अपने लेटर पैड में चारहो जोन के जोनल कमांडर के हवाले से सांसद को अपने क्षेत्र में तब तक जाने और घूमने फिरने से प्रतिबंधित करते हुए कहा है कि जब तक क्षेत्र के किसानों को नहर की सुविधा नहीं मिल जाती है वह वहां नहीं आएं। साथ में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष रणबिजय शर्मा को भी माओवादियों ने धमकी दी है।
संगठन ने बात न मानने पर उन्हें अंजाम भुगतने की बात कही है।
इधर सांसद ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह एक जनसेवक हैं और अगर उनका जान देने से नहर आ जाती है तो वह जान देने को तैयार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के माओवादी उग्रवादियों के गतिविधियों में सरकार की नीतियों और लगातार पुलिस कार्रवाई के कारण पिछले एक दशक में काफी कमी आई है और वे कमजोर भी पड़े हैं मगर औरंगाबाद क्षेत्र में अभी भी कुछ माओवादी सक्रिय हैं और समय-समय पर अपनी गतिविधियों से इलाके में उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
कोयलांचल लाइभ डेस्क
सांसद के खिलाफ माओवादियों का फरमान नहर लाओ नहीं तो अंजाम भुगतने को रहो तैयार
औरंगाबाद के सांसद को धमकी
माओवादियों ने दी धमकी
नहर के बहाने क्षेत्र में नहीं आने का धमकी
आदेश न मानने पर अंजाम भुगतने को रहें तैयार




