ऋषिकेश की रिपोर्ट!
एक बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के प्रहलाद नगर में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में इस बात को लेकर हड़कंप मच गई।घटना के संबंध में मृतक की बहन राजनंदनी ने बताया की उसकी मां का गोल्ड बलाडर का ऑपरेशन होना है। जिसको लेकर उसके भाई निरंजन कुमार प्रहलाद नगर रुपए सूद पर लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान 25 की संख्या में लोगों ने निरंजन कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई की हत्या जातिवाद के विवाद को लेकर की गई है। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशानिय बयां कर रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीटकर की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवक कर्ज़ को लेकर लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान युवक के साथ मारपीट की घटना घटी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। उन्होंने बताया कि कुछ लड़कों के द्वारा निरंजन कुमार को बुलाया गया था और इसी दौरान इसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी
बाइट।मृतक की बहन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




