प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग पर होगा दो दिवसीय कार्यशाला!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारत सरकार के एमएसएमइ मंत्रालय द्वारा नौ फरवरी से दस फरवरी को दुर्गावती प्रखंड के एनएच दो पर कर्मनाशा में कलेश्वरी मंदिर के सामने होटल आनंद लोक फुड वेंचर एलएलपी में प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। नौ फरवरी को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसको लेकर एमएसएमई विकास कार्यालय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के तरफ से कृते निदेशक सहायक निदेशक सम्राट एम झा ने सभी पीआइबी पटना, केंद्र निदेशक, समाचार संपादक, दूरदर्शन, आकाशवाणी पटना, संपादक, ब्यूरो प्रमुख, सभी प्रिंट मीडिया, एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिंग मीडिया कैमूर को सूचना जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि नौ फरवरी से दस फरवरी तक कैमूर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कैमूर बिहार राज्य के उद्योग संघों चैंबर्स एवं कैमूर जिले में कार्यरत एवं चिन्ह्रित कलस्टरों के सहयोग से खरीद और विपणना सहायता योजना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाइयों को नये बाजार सुविधा नये बाजार सृजन बेहतर पैकेजिंग राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना इत्यादि के बाद में जागरूक करना है।

Join us on:

Leave a Comment