बुनकर मजदूर के बेटे ने जेईई मेंस परीक्षा में किया कमाल, देश भर के टॉप 20 छात्रों में शामिल!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-

प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती, बुनकर मजदूर के बेटे ने जेईई मेंस परीक्षा में किया कमाल, देश भर के टॉप 20 छात्रों में शामिल

कहते हैं प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती ऐसा ही गया के पटवाटोली में बुनकर मजदूर के बेटे ने इसे साबित कर दिखाया है. पावर लूम के बुनकर मजदूर तुलसी पटवा के पुत्र गुलशन कुमार ने जेईई मेंस परीक्षा के जारी किए गए रिजल्ट में देशभर के टॉप 20 छात्रों में अपना स्थान बनाया है.
250 रुपए से बुनकर की मजदूरी करने वाले तुलसी पटवा का परिवार अपने बेटे के रिजल्ट से काफी खुश है. वहीं, बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. जेईई मेंस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है. जारी किए गए रिजल्ट में देशभर के 20 छात्रों को 100% अंक मिले हैं, जिसमें गया का गुलशन कुमार भी शामिल है. गुलशन कुमार इस तरह देेश में अपने जिले और बिहार का नाम रोशन किया है. वहीं, एक और छात्र अनुराग किशोर ने भी जेईई मेंस में 98.86% अंक हासिल किए हैं. जेईई मेंस में देशभर में टॉप 20 छात्रों में स्थान बनाने वाले गुलशन कुमार के पिता बुनकर मजदूर रहे हैं.
जब गुलशन ने अपनी पढ़ाई शुरू की थी, तब यह ढाई सौ रुपए पर बुनकर मजदूर का काम किया करते थे. एक ओर अपने बच्चों को पढ़ाने और घर के सुनहरे भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, तो दूसरी ओर उनके पुत्र गुलशन कुमार को इंजीनियर बनने की धुन सवार हुई और यही वजह है कि जेईई मेंस परीक्षा के इनके द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में उसने देश भर के लाखो परीक्षार्थियों के बीच टॉप 20 में स्थान बनाया है.
आज मजदूरी करने वाले तुलसी पटवा के पास अपना पावरलूम जरूर है, जिसे वे आज भी खुद मजदूर के रुप में चला रहे हैं, लेकिन उनके संघर्ष की लंबी कहानी है, जो काफी मुफलिसी के बीच गुजरी है. मानपुर पटवाटोली बिहार के गया जिले में इंजीनियरों के गांव के रूप में भी मशहूर है. वहीं, इस बार यहां के गुलशन के अलावा एक और छात्र अनुराग किशोर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जेईई मेंस में 98.86% अंक हासिल किए हैं. वहीं, गुलशन की मां गंगा देवी बताती हैं कि काफी मेहनत कर बच्चे को पढ़ाया है. उनकी तमन्ना है कि मेरा बेटा बहुत बड़ा आदमी बने. वह इंजीनियर बने और नाम रोशन करे. उसकी सफलता से पूरे परिवार के लोगों में खुशी है.
बाईट-आशुतोष कुमार [ स्टूडेंट ]
बाईट-गुलशन कुमार [ स्टूडेंट ]
बाईट -प्रिंस कुमार [ स्टूडेंट ]
बाईट -गीतांजलि कुमारी [ स्टूडेंट ]
बाईट – तुलसी प्रसाद [ गार्जियन गुलशन कुमार पिता ]
बाईट-चंद्रकांत पटेश्वरी [ शिक्षक ]
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment