राखी ने पति आदिल के खिलाफ दर्ज कराया FIR

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पुलिस स्टेशन में पैसे और गहने ले लेने का आरोप

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी अब लगभग टूट पर है। राखी लगातार आदिल को लेकर नए-नए खुलासे करती नजर आ रही है। उन्होंने मीडिया से कहा था कि अब उनका और आदिल का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है।
इस बीच राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत FIR दर्ज की है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
दूसरी लड़की से अफेयर के आरोप
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राखी ने आदिल पर धोखा देने और दूसरी लड़की से अफेयर के आरोप लगाए थे। राखी का कहना है कि आदिल का तनु नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। राखी ने जैसे ही आदिल की नई गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया, वैसे ही मीडिया में उसकी तस्वीर भी वायरल हुई।
रोकर राखी ने कहा-ऐसा घसीटा कि यूरिन निकल गया
राखी सावंत ने रोते हुए मीडिया में यह भी खुलासा किया था कि आदिल ने मुझे जोर से दरवाजे पर धक्का मारा। मैंने उसे फिर भी पकड़ा, पैर पकड़ा। शर्म आती मुझे ये कहना कि घसीटते हुए मुझे दरवाजे तक ले गए कि मेरा यूरिन भी निकल गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें