कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में पवरा पहाडी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी के दरबार स्थित यज्ञशाला में शतचंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक चल रहा था। शतचंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक को लेकर कई जगहों से 13 पंडित द्वारा महा दुर्गा अभिषेक कराया जा रहा था। जिस का समापन शनिवार को किया गया। महा रुद्राभिषेक के समापन के मौके पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजित किए गए भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गौरतलब है कि विद्धानों के जरिये मां मुंडेश्वरी धाम पहाड़ी के नीचे रंगमंच मैदान में स्थित यज्ञशाला में चल रहे शतचंडी यज्ञ सह महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में मां दुर्गा का पाठ एवं जाप कराया जा रहा था। यह शतचंडी यह सह महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम 11 दिवसीय था। यह यज्ञ बीते 25 जनवरी से शुरू हुआ था। शतचंडी यह सह महारुद्राभिषेक का समापन आगामी पांच फरवरी को हुआ । पूर्णाहूति के दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी यज्ञ के मुख्य यजमान पंडित जगदंबा दत्त त्रिपाठी ने दी। उन्होंने ब ताया कि अब तक के इतिहास में माता मुंडेश्वरी धाम के यज्ञशाला में इस महायज्ञ का यह 43 वां वर्ष है। पंडितों द्वारा कुल 11 सौ बार माता दुर्गा का पाठ किया गया है। समापन के मौके पर मुंबई भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे और प्रसाद ग्रहण किए।




