धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास पूजा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पांच फरवरी को कैमूर जिले में धूमधाम से संत शिरोमणि रविदास पूजा मनाया गया। रविदास पूजा के मौके पर शनिवार की सुबह लोगों द्वारा भव्य सजावट पूजा पंडालों में किया गया था और वहां पर बाबा रविदास की प्रतिमा स्थापित करते हुए पूजा अर्चना किया गया और इस मौके पर प्रसाद भी वितरण किया गया। कैमूर जिले के भभुआ, मोहनिया समेत सभी जगहों पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापित किया गया है। जहां बाबा रविदास की प्रतिमा स्थापित करते हुए पूजा अर्चना किया गया।
गौरतलब है कि संत रविदास को कबीरदास का समकालीन माना जाता है। उन्होंने तमाम पदों की रचनाएं कीं। जिन्हें पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल किया गया है। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनायी जाती है। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ ये काफी मशहूर कहावत है. इसका अर्थ है कि अगर व्यक्ति का मन शुद्ध है, किसी काम को करने की उसकी नीयत अच्छी है तो उसका हर कार्य गंगा के समान पवित्र है. इस कहावत को लोग अक्सर अपनी बातचीत के दौरान बोलते हैं। ये कहावत संत ​रविदास की है। संत रविदास कबीरदास के समकालीन और गुरुभाई कहे जाते हैं। वे बेहद परोपकारी थे और किसी को ऊंचा या नीचा नहीं मानते थे। मान्यता है कि संत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसी के साथ शनिवार को कैमूर जिले में धूमधाम से रविदास पूजा मनाया गया।

Join us on:

Leave a Comment