मोहनिया पुलिस ने वाहन समेत भारी मात्रा में किया शराब जब्त!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले में एंटी लिकर फ़ोर्स व मोहनिया पुलिस ने शराब के खिलाफ की कार्रवाई, 662 बोतल शराब बरामद, मैजिक वाहन जब्त

रविवार को कैमूर जिले में मोहनिया थाने की पुलिस और एंटी लिकर फोर्स द्वारा शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है इन दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के टिकारी गांव के समीप 462 बोतल शराब बरामद किया इस दौरान उक्त टीम ने एक मैजिक वाहन को जप्त किया है। साथ ही मैजिक वाहन से 462 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए दोनों धंधेबाजों को थाने ले आयी। गिरफ्तार शराब तस्करों में शामिल भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कोलो डिहरि गांव निवासी राकेश कुमार एवं उसी जिले के तडारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी प्रदुमन कुमार बताए जा रहे है। इसकी जानकारी देते हुए मोहनिया थानेदार ने बताया कि टेकारी गांव के समीप रविवार को एएलटीएफ एवं मोहनिया थाने की संयुक्त पुलिस ने एक मैजिक वाहन से 462 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजो को गिरफ्तार कर लिय। पुलिस ने मामले में आगे की करवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment