पंकज कुमार जहानाबाद।
कोर्ट एरिया के स्वामी सहजानंद नगर में छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्र , दि रेडिएंट फाउंडेशन एकेडमी का शुभारंभ हुआ। पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को समुचित शिक्षण प्रदान करने वाले इस संस्था का शुभारंभ एस.एस. कॉलेज , जहानाबाद के प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार , शिक्षक संघ के जिला सचिव मोसाहिब शर्मा, समाजसेवी व पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ० मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्वध्याय के साथ ही विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्था छात्र हित से जुड़े अपने नेक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल सिद्ध होगा।संस्थान के संस्थापक ई० प्रकाश कुमार रंजन ने बताया कि हमारे संस्थान में विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा विशेष पद्धति से शिक्षण की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थी नियमित कोर्स करने के साथ ही इंजीनियरिंग मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्वयं को सक्षम व समर्थ बना सकें। संस्था की संचालिका श्वेता शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से किया। इस अवसर पर एस. एस. कॉलेज जहानाबाद में व्यावसायिक शिक्षा के प्रभारी सुबोध कुमार सुमन ने भी अपना विचार व्यक्त किया।




