ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
खबर वैशाली जिले के नगर थाना अंतर्गत सदर अस्पताल से है जहां मरीज के साथ आएं बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ किया एवं ईट पत्थर चलाया जिसमें डॉ समेत 7 स्वास्थ्य कर्मी का घायल हो गया। घटना शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे की है। डॉ चंदन प्रसाद, स्वास्थ्य कर्मी रत्नेश कुमार पिंटू कुमार राहुल मेहरा शालिनी प्रिया प्रिया कुमारी जयंत शर्मा घायल हो गए। जिसे इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस दौरान 3 लोगों को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि रामचौरा से सड़क हादसे में पहलाद कुमार एवं लोहा कुमार घायल को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था। पहलाद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। रेफर किए जाने से नाराज घायल ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान करीब 50 की संख्या में बदमाश पहुंचकर इमरजेंसी में तोड़फोड़ करने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सदर अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती मरीज इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों ने कुर्सी टेबल तोड़ दिया और ईट पत्थर चलाया जिसमें एक डॉक्टर समेत 7 स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी इधर-उधर भागने लगे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सदर अस्पताल से कई मरीज भी अपनी जान बचा कर भाग निकला। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस स्वास्थ्य कर्मी से पूछताछ कर रही है एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि घायल युवक नशे की हालत में था पटना रेफर करने के बाद नाराज हो गया और तोड़फोड़ हंगामा शुरू कर दिया। युवक की सूचना पर पहुंचे दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने तोड़फोड़ एवं जमकर उत्पात मचाया।




