बाईक की टंकी से पेट्रोल के बदले निकलने लगा शराब, माफिया का कारनामा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर कारोबारी लगातार नया-नया प्रयोग कर रहें है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर दियारा से बाइक के सहारे शराब की तस्करी हो रही है और उत्पाद विभाग को उस बाइक का नंबर भी मिला.जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दियारा रहिमापुर के पास बाइक रोक लिया और बाइक को जांच करने लगा. पहले तो उत्पाद विभाग को कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन जब बारीकी से की जांच की गई तो बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह शराब भरा हुआ था. इसे देखकर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी भी दंग रह गए. गिरफ्तार युवक का नाम मनजीत कुमार है जो तेरसिया दियारा का रहनेवाला है. उससे पूछताछ की जा रही है. मजेदार बात यह है कि मनजीत कुमार ने खुद कैमरे के सामने बताया कि उसने आठवीं तक की पढ़ाई की है और शराब बेचने का यह नायाब तरीका उसने खुद इजाद किया है. इतना ही नहीं मनजीत ने ही बताया कि किस तरीके से शराब खरीदता है और किस तरीके से बेचता है. इस बीच उत्पाद पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली कि जिस नंबर की गाड़ी को उत्पाद पुलिस ने पकड़ा है उसी नंबर की गाड़ी को उत्पाद विभाग नवंबर 2022 में भी पकड़ चुकी है जो अब तक थाने में है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि शराब बंदी वाले बिहार में क्या रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं का एक तपका भटक रहा है. और चंद रुपयों की लालच में अपने भविष्य को अंधकार में डाल रहा है तो इसका जिम्मेवार कौन है.

Join us on:

Leave a Comment