दिव्यांग जनों के बीच मंत्री ने किया सहायक उपकरण का वितरण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना‘सम्बल’(कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम) के अधीन दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राई-साईकिल वितरण हेतु दिनांक 08-07-2022 से 26-09-2022 तक ऑन-लाईन प्राप्त कुल 226(दो सौ छब्बीस) आवेदनों में से कुल 118(एक सौ अठारह) योग्य दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है। उक्त योजनान्तर्गत प्रथम चरण में पहले आओ पहले पाओं नियमानुसार चयनित दिव्यांगजनों में से 40(चालीस) दिव्यांगजनों के बीच स्थानीय गाँधी मैदान, जहानाबाद में माननीय मंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन-जाति कल्याण, बिहार, सरकार सह प्रभारी मंत्री, जहानाबाद, संतोष कुमार सुमन, द्वारा बैट्री चालित ट्राई-साईकिल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, जहानाबाद/परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त, जहानाबाद/ मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, जहानाबाद माला कुमारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जहानाबाद एवं रिमा सिन्हा, जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, जहानाबाद उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment