प्रोफेसर दंपत्ति की हत्या के बाद परिजनों से आरा पहुँचे चिराग पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

लोजपा रामविलास के नेता चिराग पासवान आज आरा पहुंचे थे। चिराग पासवान पिछले दिनों हुए प्रोफेसर दंपति की हत्या कांड के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे और मिलने के बाद सरकार को जमकर लताड़ा है ।उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में जिस तरह के अपराध की बढ़ोतरी हो रही है कहीं ना कहीं सरकार की विफलता खुलकर सामने आ रही है ।साथ ही साथ चिराग पासवान ने बिहार,बिहारी और बिहार प्रशासनिक अधिकारियों को गाली देने के मामले में आई ए एस पदाधिकारी के के पाठक को साफ तौर पर चेताया है कि उनकी हिम्मत कैसे हुई बिहारियों को गाली देने कि? ऐसे पदाधिकारियों को सरकार तुरंत बर्खास्त करें .क्योंकि ऐसे पदाधिकारियों का बिहार में कोई जगह नहीं है ।चिराग पासवान ने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रोफेसर दंपत्ति के परिजन से मिलकर उनको संतावना दिया और कहा कि मैं सरकार से मांग करूंगा कि जल्द से जल्द जो भी अपराधी इस कांड में शामिल है उन पर कार्रवाई हो। चिराग पासवान के साथ लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे भी मौजूद रहे। वहीं लोजपा के कार्यकर्ता और नेता भी इस दौरान वहां पहुंचे थे। 
बाईट/-चिराग पासवान

Join us on:

Leave a Comment