मुजफ्फरपुर- स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

जिले की पुलिस ने अहियापुर थानान्तर्गत गंडक पुल के नीचे से चार अपराधियों कों गिरफ्तार किया है. तलासी के क्रम मे इनके पास से 61.54 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया. मामले की जानकारी शनिवार को नगर डीएसपी राघव दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार कों गश्ती के दौरान गंडक पुल के नीचे चार अपराधियों को स्मैक पीते हुए पुलिस ने पकड़ा. यह चारों अपराधी स्मैक के कारोबार से जुड़े हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कालीबारी रोड के शंकर शर्मा, मीनापुर के सोनू कुमार, बाजार समिति के राजेश राय व अहियापुर के चंदन साहनी के रूप में हुई है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment