रिपोर्ट- संतोष तिवारी
जिले के पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक एक्सयूवी कार से 163 किलो गांजा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों अपराधी गांजा लेकर पश्चिम बंगाल से चले थे जिसकी डिलीवरी मुजफ्फरपुर करनी थी. मगर वाहन चेकिंग के दौरान यह रास्ते में ही पकड़े गए. इसकी जानकारी शनिवार को नगर डीएसपी राघव दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर अहियापुर थाना अंतर्गत मिठन सराय के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक एक्सयूवी कार की डिक्की से पुलिस ने 163 किलो गांजा बरामद किया. जिसमें तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. जिनकी पहचान राहुल हुसैन, चंदन विश्वास और मसिद उल हक के रूप मे हुई है. ये सभी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के रहने वाले हैं।




