एक लाख गाँवों में खेल समारोह का आयोजन करेगा अभ्युदय यूथ क्लब!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

गांवों में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, अभ्युदय यूथ क्लब संगठन के बैनर तले एक लाख गांवों में खेल समारोह का होगा आयोजन

मुजफ्फरपुर : एकल भारत की ओर से घर-घर प्रतिभा अभियान को मूर्त रूप देने के लिए गांवों में खेल का आयोजन किया जाएगा। अभ्युदय यूथ क्लब संगठन के बैनर तले एक लाख गांवों में खेल समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

समारोह में ऐसे भारतीय खेलों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें अभ्यास के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती।

मिथिला भाग अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने दौरान बताया कि इस समारोह में एथलेटिक्स की छह से दस वर्ष के आयु वर्ग में बालिकाओं के लिए मुकाबले आयोजित किये जा रहे है। जिनमें बालिका वर्ग के लिए 100मी., 200मी., 400 मी. दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद के मुकाबले होंगे।

बालक वर्ग में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके लिए 100मी., 200मी., 400मी., 600 मी. दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद के मुकाबले होंगे। इसके अलावा बालक वर्ग के लिए कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले आयोजित किये जायेंगे।

मुकाबले ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले आयोजित किये जायेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है।

राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता लखनऊ जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में सभी खिलाड़ियों से संभाग सचिव अमरेंद्र नारायण मिश्र, संभाग सचिव महेश पाण्डेय, संभाग कार्यालय प्रभारी एवं भाग उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह, संभाग महिला प्रभारी सरोज दीदी, मिथिला भाग अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, भाग सचिव विजय कुमार राय, भाग कोषाध्यक्ष उदय चन्द भानु, हरि सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मुलाकात की।

बाइट अरुण कुमार शर्मा
बाइट
बाइट

Join us on:

Leave a Comment