पंकज कुमार, जहानाबाद!
जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत के गांव में पदस्थापित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल एवं कॉलेज के कई शिक्षकों ने भाग लिया। जिसे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जीवन कुमार आईआईटियन के द्वारा सम्मानित किया गया। जीवन कुमार इस बार गया शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनने के लिए शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं। इस बाबत जीवन कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षकों के मान सम्मान में कमी आई है अगर शिक्षकों के द्वारा मुझे उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो निश्चित रूप से शिक्षकों के मान सम्मान को मैं बढ़ाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि आज सरकार बेफिजूल विभिन्न योजनाओं में खर्च कर रही है लेकिन वित्त रहित शिक्षकों को उनके बकाए मानदेय का भी भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा इसके लिए मैं मौका मिलने पर सदन में पुरजोर बात को रख लूंगा और मेरा प्रयास होगा कि जो सम्मान अब तक शिक्षकों को नहीं मिला है वह दिलाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर जहानाबाद जिले के कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे..साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र कुमार सुनील, इंदु कश्यप कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।

Byte- जीवन कुमार ,आईआईटीएन




