कैमूर- तीन दिनों दो फर्जी समेत चार परीक्षार्थी पकड़े गये!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा इंटर की परीक्षा, तीन दिनों दो फर्जी समेत चार परीक्षार्थी पकडाये

कैमूर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर पिछले तीन दिनों से इंटर की परीक्षा चल रहा है। तीन दिनों के परीक्षा में दो फर्जी समेत चार छात्राओं को पकडा गया। इन चारों छात्राओं को कैमूर जिले के मोहनिया में महाराणा प्रताप कॉलेज से पकडा गया है। दो फरवरी को इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली में इंग्लिश विषय की परीक्षा आयोजित की गयी थी। आयोजित अंग्रेजी विषय के परीक्षा में मोहनिया के महाराणा प्रताप महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी एवं दो नकल करते परीक्षार्थी पकड़ी गयी। जिसके बाद फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ने के बाद मोहनिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं नकल करते ादो परीक्षार्थी को पकड़ने के बाद जुर्माना वसूल छोड़ दिया गया। इधर इंटर परीक्षा को लेकर लगातार केंद्रों पर पदाधिकारी जांच कर रहे है।

Join us on:

Leave a Comment