बेगूसराय-कुख्यात हथियार तस्कर सत्यम कुमार भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पटना एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात हथियार तस्कर सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 64 जिंदा कारतूस बरामद किया है ।दरअसल पटना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव निवासी सत्यम कुमार अपने घर से हथियार की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना पर एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सत्यम कुमार के घर छापेमारी की जहां से सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया इसके पास से पुलिस ने 64 जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सत्यम कुमार पर पहले से भी अपहरण का मामला दर्ज था जिसमें वह जेल जा चुका है और पुलिस को सूचना मिली थी कि कारतूस की तस्करी की जा रही है इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सत्यम को गिरफ्तार किया है जिसके पास सिर्फ 64 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज रही है। पुलिस यह भी जानकारी ले रही है कि यह कारतूस इसने कहां से खरीदी थी और कहां बेचनी थी। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में लगातार हथियार तस्करी की सूचना पर पटना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है इसके बावजूद तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment