शिवहर जिले के किसान मैदान में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा आयोजित विशाल जनसभा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

लगातार हो रहे हत्या के खिलाफ शिवहर जिले के किसान मैदान में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा आयोजित विशाल जनसभा आज हम शामिल हुए। यहां से हमने आज अपराध और अपराधियों के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रदेश की जनता को आवाज दी है।

बात अगर सिर्फ शिवहर जिले की करें तो आज जो ये स्थिति है इसके जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन ही नहीं, बल्कि उनके साथ-साथ नेता और पदाधिकारी भी हैं। सभी हत्या में अपराधियों को नेता पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त होता है। हत्या करने के बाद वो अपराधी उस जात के आइकॉन हो जाते हैं। यही हाल बिहार के दूसरे जिलों का भी है।

इन अपराधियों की जगह जेल नहीं है इन्हें बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए। जब तक इन सबों को मरने की डर नहीं होगी, तब तक अपराधी आम जन को डराएंगे। मैं शिवहर की धरती से बिहार वासियों से अपील करता हूं कि अपराधियों को सह देना छोड़ उसके खिलाफ एकजुट होकर उन्हें उनकी औकात बता दीजिए।

Join us on:

Leave a Comment