केंद्रीय बजट चुनावी बजट है – कांग्रेस

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को भाजपा नेताओं ने सराहा तो कांग्रेस नेताओं ने जनविरोधी बताया ।जहानाबाद के जिला कांग्रेस के नेताओं ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट 2024 के चुनावी बजट है जिसमें देश की जनता को एक बार पुनः ठगने का प्रयास किया गया है। इस बजट में मंहगाई और बेरोजगारी का कोई जिक्र ही नहीं है। बजट मे नये आईआईटी, आईआईएम, एम्स और उधोग से संबंधित कोई नयी कल कारखाने खोलने का जिक्र नहीं किया गया है जिससे युवाओं को पुनः बेरोजगार ही रहना होगा। बजट में महंगाई पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते देश की जनता जो महंगाई से कराह रही है उसे पुनः उसी हाल पर छोड़ दिया गया। ना घरेलू गैस की किमत कम कि गई, ना खाध्य पदार्थ पर से दम घटाई गई।

कहने को सिर्फ मध्यम वर्ग को राहत देने वाली बजट बताई जा रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मध्यम वर्ग के लिए शादी विवाह में सोने चांदी के गहने मंहगे किये गए वहीं बड़े कार्पोरेटो के लिए हीरा और उससे बने सामान सस्ते किये गए। किसानों के लिए इस बजट मे कोई खास निर्णय नहीं लिया गया। किसानों की कर्ज माफी नही की गई बल्कि उन्हें कर्ज के बोझ मे ही दवा छोड़ दिया गया। सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात की थी। अस्सी करोड़ युवाओ को नौकरी और रोजगार की बात की गई थी। बजट मे बिहार के लिए कोई सौगात नही दी गई। विशेष दर्जा कि बात करनेवाली सरकार इस बजट में भी बिहार को विशेष दर्जा नही दिया ना बिहार को रेलवे मे भी कोई नयी सौगात नही दी गई। महिला सम्मान नीधि स्किम को महिलाओं को ठगने वाला योजना बताया। जिस तरह नोटबन्दी मे लोगों को कालाधन के नाम पर रुपया बैंक में जमा करा उसी तरह महिलाओं के पास रखी हुई रुपये बैंक में जमा करा लेने की योजना है। यह योजना गरीब महिलाओं के लिए नही है। नेताओं ने इस बजट को चुनावी ढकोसला कहा है।
प्रतिक्रिया देने वाले नेताओं मे जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष अशोक कुमार प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष कन्हैया जी, प्रवीण शर्मा, प्रेम कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल, प्रो खलील अंसारी, मो इश्त्याक आजम, वशिमुल हक रुश्तम, आस मोहम्मद अंसारी, रामप्रवेश ठाकुर, सुरेश चौधरी सहित अनेकों नेतागण शामिल है।इधर
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अमृत काल में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023 -24 का स्वागत करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को सर्वव्यापी एवं सर्व स्पर्शी एवं ऐतिहासिक करार दिया है। बजट में सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को साकार किया गया है। आयकर में सरकार ने बड़ी छूट दी है। 7 लाख की आय तक जीरो टैक्स है, इससे नौकरी पेशा एवं आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस बजट में सभी तबके के लोगों का ध्यान रखा गया है। यह नागरिकों की बेहतरी युवाओं के लिए रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने वाला बजट है। इस बजट से भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार में और तेजी से वृद्धि होगी । इस बजट में रेलवे को 24 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत आवंटित किया गया है ।इससे रेलवे का तेजी से विकास हो सकेगा। इस बजट में रक्षा मंत्रालय ,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, गृह मंत्रालय ,रसायन और उर्वरक मंत्रालय ,कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ,संचार मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय समेत कई मंत्रालय के लिए अलग से धनराशि आवंटित की गई है। केंद्रीय बजट में देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए मुफ्त अनाज देने की योजना का प्रावधान किया गया है। जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने अमृत काल में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023-24 मे सभी वर्गों का ख्याल रखने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बधाई एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की अमृत काल का यह बजट गांव ,गरीब, किसान ,मजदूर एवं सभी वर्गों के लिए लाभकारी है। बजट की सराहना करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष तिलक देव शर्मा अवधेश कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा भाजपा नेता रंजीत रंजन जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान निरंजन कुमार बबलू जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू विमल कुमार तिलेश्वर कौशिक कमलेश शर्मा दामोदर प्रसाद मंजू कुमारी जिला मंत्री कविंद्र प्रजापति अरविंद चौधरी दीपक कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज पासवान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नरदेव चौहान शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद कुमार सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक धनंजय कुमार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा आईटी सेल जिला सह संयोजक दीपक कुमार रितेश रंजन समेत कई नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Join us on:

Leave a Comment