कटिहार से उज्जवल प्रिंस की रिपोर्ट :-
कटिहार महेश्वरी अकैडमी परीक्षा केंद्र में 5 मिनट लेट पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया, छात्रों का रो रो कर बुरा हाल
कटिहार शहर के 27 विद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र बनाया गया है इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है जहां महेश्वरी अकैडमी इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र में कुछ छात्र 5 मिनट लेट पहुंचने पर उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया और उन्हें परीक्षा से वंचित रखा गया परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने देने पर छात्रों ने थोड़ी देर के लिए हंगामा भी किया जब उन्हें फिर भी अंदर नहीं जाने दिया तो वह वे लोग परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोने बिलखने लगे।

इस दौरान पीड़ित छात्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र आने के दौरान उनका छोटा सा एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें भी चोट लगी है और इस बारे में परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पदाधिकारियों को बताया गया लेकिन इसके बावजूद पदाधिकारी उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया जिसके कारण उनका 1 साल पूरा बर्बाद हो गया




