ग्राम कचहरी सचिव को निगरानी पुलिस ने दबोचा

SHARE:

रिपोर्ट – एस.एन.श्याम / अनमोल कुमार

पटना ।भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय के ग्राम कचहरी सचिव मंतोष कुमार राम को पटना से गई निगरानी पुलिस की टीम ने ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
बिहार निगरानी पुलिस के मुख्यालय से प्राप्त अधिकारी जानकारी के अनुसार जगदीशपुर के रहने वाले मोहम्मद इमरान अली ने 17 जनवरी को निगरानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था कि जमीन के दाखिल खारिज के मामले को लेकर ग्राम कचहरी सचिव मंतोष कुमार रामद्वारा ₹10000 रिश्वत की मांग की जा रही है ।
निगरानी थाना ने इस शिकायत की जांच पड़ताल और सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 6/ 23 के तहत 31 जनवरी को मामला दर्ज कर डीएसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया और जगदीशपुर पहुंचकर मोहम्मद इमरान अली से ₹10000 रिश्वत लेते कचहरी सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया ।निगरानी पुलिस ने मंतोष को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment