रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई प्रथम पाली में गणित की परीक्षा आयोजित की गई है बिहार के कुल 1464 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है
बिहार बोर्ड ने विशेष फरमान जारी किया है कि छात्र जूता मोजा पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे
दूरदराज से आए छात्रों के लिए सेंटरों पर जूता खोलने के इंतजाम किए गए है
कड़ी चेकिंग के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,घड़ी पहनकर छात्रों को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है
छात्रों ने कहा गणित की परीक्षा है थोड़ा डर तो लगता ही है लेकिन पढ़कर आए हैं 100 में 80 90 नंबर तो ले ही आएंगे




