आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में अरवा चावल मिलरों ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिले के सभी अरवा चावल मिल संचालकों ने आज जिलाधिकारी के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली ।इन मिलरों ने साफ तौर पर कहा कि सरकार की जो नीति चल रही है उसमें हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं ,क्योंकि पहले सरकार ने इन्हें अरवा में लगाने के लिए कहा जिसमें इन लोगों ने बैंक से लोन लेकर अरवा चावल का मील लगाया। फिर सरकार ने अपनी नीति बदलते हुए अरवा चावल की खरीदारी पर पूरी तरह से रोक लगा दिया और उसने चावल की खरीदारी करने लगे। अब यह अरवा चावल के मिलर जिनके यहां सैकड़ों मजदूर सहित ये खुद भी भुखमरी के कगार पर आ गए हैं ।इन लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री जब समाधान यात्रा में आए थे तो उनको इस बात से अवगत कराया गया था ।मगर वह इनका समाधान अभी तक कहां किए हैं ।उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा पलटू चाचा हर बात से पलटते हुए नजर आते हैं।
बाईट/-अरवा चावल मिल संचालक
बाईट–अरवा चावल मिल संचालक
बाईट/-अरवा चावल मिल संचालक




