पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा माले के मखदुमपुर प्रखंड कमेटी सदस्य युवा नेता कामरेड प्रशांत शर्मा के पिताजी अर्जुन शर्मा का देहांत कानपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 जनवरी 2023 को हो गया। दरअसल 18 जनवरी को अर्जुन शर्मा जी फिसल कर गिर गए थे जिससे उनकी जांध की हड्डी टूट गई थी। गया में इलाज के बाद कानपुर मिलिट्री अस्पताल में इलाजरत थे। आज सवेरे कानपुर से स्वर्गीय अर्जुन शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव खसखोरी पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में गांव और इलाके से गरीब गुरबे उमड़ पड़े। खसखोरी गांव में ही एक श्रद्धांजलि सभा का शीघ्र आयोजन किया गया जिसमें किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह , माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कामरेड सत्येंद्र रविदास, माले जिला कमेटी के सदस्य दयानंद प्रसाद, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक वेंकटेश शर्मा, माले नेता गिरजानंद पंडित, अर्जुन भारती, रामप्रवेश पासवान,आइसा नेता सनी भदानी, रामाधार शर्मा, शिवरतन सिंह, दूधेश्वर प्रसाद आदि समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के बाद गांव से एक शव यात्रा भी निकाली गई। नेताओं ने कहा कि उनके अचानक निधन से परिवार की अपूर्णीय क्षति के साथ-साथ पार्टी को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।हर स्थितियों में दृढ़ संकल्प के साथ डटे रहने वाले स्व. अर्जुन शर्मा जी को माले जिला कमेटी की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और परिवार के इस अपार दुख की घड़ी में पार्टी भी सहभागी है।




