चलाया गया सघन एनपीए वसूली सह केसीसी नवीकरण एवम अपग्रेडेशन अभियान!

SHARE:


कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भभुआ अंतर्गत जिला कैमुर के मोहनिया प्रखंड के लहुरीबारी शाखा अंतर्गत ग्राम मुजान, तेलंगा, डंडवास,सकरौली, बधुपर,घेपुका कटरा आदि गांवों में बैंक के प्रधान कार्यालय से आए वरीय प्रबंधक अमरेंद्र कुमार की अगुआई में सघन एनपीए वसूली सह केसीसी नवीकरण व अपग्रेडेशन अभियान चलाया गया ।
बताते चले की लहुरीबाड़ी शाखा से केसीसी ऋण के 50 से अधिक हठी बकायेदारों के खिलाफ बैंक द्वारा जिला प्रशासन के सौजन्य से सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है जिनमें 38 हठी बकायेदारों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी हो चुका है एव किसी भी समय इनकी गिरफ्तारी संभव है । अतः आज दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमर सिंह मीना, बैंक के कैमूर जिले के सर्टिफिकेट अधिकारी नरेंद्र कुमार एव मोहनिया थाना द्वारा संयुक्त रूप से इन हठी बकायेदारों पर पुलिस बल के माध्यम से बकाया ऋण चुकाने हेतु दबिश बनाया गया । इस क्रम में लोगों के घर पर पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया जिसमे ग्राम मुजान के विजय बहादुर सिंह पिता राम कवाल सिंह, नरेंद्र तिवारी पिता राम मूरत तिवारी, भृगुनाथ सिंह पिता शिव मंगल सिंह ,अवध नारायण तिवारी पिता राम कुमार तिवारी आदि बकायेदारों को दिनांक 11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता कराने की शर्त पर अंतिम चेतावनी देते हुए एक मौका दिया गया है ।
साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार भगत द्वारा बताया गया की यदि वे ससमय समझौता नहीं कराते हैं तो उनकी गिरफ्तारी एवम संपति की कुर्की जब्ती कर ब्याज समेत बकाया ऋण की वसूली की जाएगी। आगे क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार भगत द्वारा बताया गया कि बकाया केसीसी ऋण धारकों को बारम्बार बैंक नोटिस देने के उपरान्त भी ऋण अदायगी हेतु उदासीन रवैया अपनाया जाता रहा है एवं बैंक नियमानुसार समझौता के लिए भी इनकार किया गया है अंततः बैंक को मजबूरन इन सभी हठी बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया गया है एवं नीलाम पत्र कार्यालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाते हुए इनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। केसीसी ऋण बकायेदारों के खिलाफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कारवाई के लिए तैयारी की जा चुकी है अतः वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी शाखा से संपर्क कर दिनांक 11 फरवरी शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता कराते हुए बकाए ऋण से मुक्ति पाए एवम एक सम्मानित जीवन जिए।

Join us on:

Leave a Comment