कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कैमूर जिला के पार्टी के जिला के पदाधिकारियों, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की सम्मिलित बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की समीक्षा किया गया। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा रा के साथियों को कंधे पर विशेष दायित्व है क्योंकि पार्टी मिशन 2024-2025 पर काम कर रही है। 2025 में हमलोगों को संगठन के बल पर सरकार बनाना है और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बनाना है। अभी बिहार को बचाना है बिहार अराज दौर से गुजर रहा है। आपराधिक घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। सत्ता पम्पोषित अपराध हो रहा है। सरकार फेल है अपराधी बेलगाम हो गये है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनाधार समाप्त हो गया है। आगामी विधानसभा में नीतीश कुमार और जदयू का सफाया हो जायेगा। वैसे भी यह सरकार अंतर विरोध का शिकार है यह मध्यावधि चुनाव होने का संकेत है। बैठक को अति पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर शर्मा और पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, गुडु साह समेत कई लोग मौजदू रहें।




