पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी, भेजा गया जेल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दूसरी शादी करने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई हेतू मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। मोहनिया पुलिस ने पहली पत्नी के रहने के बावजूद दूसरी शादी करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां मामले में जांच पडताल के बाद मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी शादी करने के आरोपी में गिरफ्तार आरोपी मोहनिया शहर के वार्ड 12 निवासी रामलाल पासवान का पुत्र मुन्ना पासवान है। बता दें कि उपरोक्त मामले में उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के गंगा बिसुनपुर निवासी काशीनाथ कुशवाहा की पुत्री सह मोहनिया के मुन्ना पासवान की पत्नी अमृता कुशवाहा द्वारा मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच किया और जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment