संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
अयोध्या में निर्माण हो रहे राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के बाल रूप एवं माता जानकी के मूर्ति निर्माण हेतु नेपाल से चली शालिग्राम शिलाखंड आज देर रात मुजफ्फरपुर पहुँची देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी
अयोध्या में निर्माण हो रहे राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के बाल रूप एवं माता जानकी के मूर्ति निर्माण हेतु नेपाल से चली शालिग्राम शिलाखंड आज देर रात मुजफ्फरपुर पहुँची जहाँ सुधा डेयरी के पास शिला का वेद मंत्रोच्चार के साथ अगवानी हुआ , शिलाखंड को ले जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी कामेश्वर चौपाल, शिवदास जी, , किनू जी सहित वेदपाठी और वेदाचार्यों का जिला भाजपा के अध्यक्ष रंजन कुमार ने स्वागत किया.
शिला के दर्शन के लिए जमा हुए लाखों लोग
इस अवसर पर न्यासी कामेश्वर चौपाल ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्षों और बलिदानों के बाद राम भक्तों का सपना साकार होने जा रहा है. रामनगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. निश्चित रूप से यह समय प्रभु श्रीराम को याद करने का और उत्सव मनाने का है. नेपाल से चली शालिग्राम शिला यात्रा की एक झलक पाने को हर कोई आतुर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि शालिग्राम भगवान विष्णु के स्वरूप है. हर उनके शिला से राम लला की मूर्ति का निर्माण हो इससे शुभ कार्य और क्या होगा.




