बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार
बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है। हालांकि शव बरामदगी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने एसपी ऑफिस पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया था, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम शहर के बड़ी पोखर पहुंची और करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद डूबे युवक गोलू कुमार का शव बरामद किया है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के शहर के बड़ी पोखर में कल शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाछी टोला निवासी गोलू कुमार पोखर में डूब गया था ।

स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। शव बरामदगी नहीं होने से नाराज लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया इस दौरान न्यायालय जा रहें न्यायाधीश के वाहन को भी आक्रोशित लोगों ने लौटा दिया था। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की पहल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब 1 घंटे के बाद शव को बरामद कर लिया है। विरोध प्रदर्शन के बाद सदर डीएसपी अमित कुमार और पुलिस पदाधिकारी भी बड़ी पोखर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल शव बरामद कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




