नर्तकियों पर पैसा उड़ाते और पिस्टल लहराते फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी बोले होगी कारवाई!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर में नाच प्रोग्राम के दौरान नर्तकियों पर पैसा उड़ाते और पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो सरस्वती पूजा की रात का बताया जा रहा है जिसमे दो युवक नर्तकियों के साथ अश्लील डांस करते हुए कट्टा लहरा रहे हैं.इस वीडियो में दिख रहे युवक कुख्यात बालू माफिया के बेटे हैं जो कुछ दिन पहले जेल से बाहर आये हैं.वायरल वीडियो कोइलवर के पचरुखिया कला का बताया जा रहा है जो सरस्वती पूजा के दिन कब बताया जा रहा है.बहरहाल ये विराल वीडियो कोइलवर से होता हुआ कोइलवर थाना और भोजपुर एसपी के पास पहुंच चुका है।

जिसके बाद पुलिस वीडियो में मौजूद युवकों की पहचान कर जांच में जुटी है.।फिलहाल भोजपुर एस पी ने बताया है कि वाइरल वीडियो में शामिल युवकों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है ।हालांकि समय न्यूज़ भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता.।
 बाईट/-प्रमोद कुमार (एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment