जमुई- चोरी की सात लाख के मोबाइल, कट्टा, कारतूस के साथ चार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के चकाई थाना पुलिसकर्मी ने मोबाइल दुकान में हुए चोरी का किया उदभेदन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी और बरामद मोबाइल और हथियार के साथ जानकारी देते एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बीते 23 जनवरी की रात चकाई थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला में हुई सात लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। चकाई थाना आयोजित पीसी में एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कमरुद्दीन अंसारी के अनमोल मोबाइल दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से करीब 45 मोबाइल जिसकी कीमत सात लाख एवं पंद्रह हजार नगद की चोरी कर ली गई थी।दुकान संचालक द्वारा केस दर्ज कराया गया था।

एसपी शोर्य सुमन के निर्देश पर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें चकाई थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ,अवर निरीक्षक विजय कुमार,मंटू कुमार,गणेश कुमार रजक,चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार,अवर निरीक्षक राजेश रंजन को शामिल किया गया। दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के सीसीटीवी फुटेज एवं गुप्त सूचना के आधार पर 29 जनवरी को कांड में शामिल अपराधी टिंकू कुमार पिता ब्रह्मा पासवान,नीतीश कुमार पासवान पिता स्व नागेश्वर पासवान ग्राम छोटकीठाडी, मुन्ना राणा पिता स्व जगदेव राणा ग्राम लोहसिंहना, कोदो पासवान पिता गणेश पासवान ग्राम मानसिंह डीह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराध कर्मियों के बयान के आधार पर टिंकू कुमार के पास से चोरी की सात मोबाइल , मुन्ना राणा के पास से चोरी की छ मोबाइल , नीतीश कुमार के पास से चोरी की सात मोबाइल तथा कोदो पासवान के पास से चोरी की दो मोबाइल एवं एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। कोदो पासवान के पास से बरामद देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस एवं चोरी की मोबाइल के संबंध में अलग से चंद्रमंडी थाना में केस दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व में भी चकाई और चंद्रमंडी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

बाइट –झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद

Join us on:

Leave a Comment