लखीसराय-मूर्ति विसर्जन के दौरान खुनी झड़प, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय जिले में प्रशासनिक सजगता के बावजूद हलसी थाना क्षेत्र के कैंडी गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई।मारपीट के दौरान बात आगे बढ़ने पर लाठी डंडा और पत्थर भी चले।जिससे यहां तनाव उत्पन्न है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजय कुमार,एएसपी रोशन कुमार,तेतरहट थानाध्यक्ष,रामगढ़ चौक थाना की पुलिस तथा हलसी थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हैं।और मामले की जानकारी लेते हुए गिरफ्तारी हेतु छापेमारी भी जारी है।हालांकि मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों को भी पहले स्थानीय लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा।वहीं पुलिस ने कई लोगों को नामजद किया है।और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।इस संदर्भ में स्थानीय ने बताया कि मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हैं।जिनका इलाज कराया जा रहा है।

बाइट:-संजय कुमार SDM लखीसराय

बाइट:-स्थानीय चश्मदीद

Join us on:

Leave a Comment