अभी ये लूली लंगड़ी सरकार है-उदय नारायण चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

29-1-2023

जमुई जिला के सिमर तल्ला पहुंचकर राजद नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहे सरकार को लुली नगड़ी सरकार है

-जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र में भ्रमण करने पहुंचे
राजद नेता सह उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कमिटमेंट पूरा करने वाले नेता है।

राजद नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बताया कि अभी लंगड़ी सरकार हैं, फूलफेज में जब बिहार में हमारी सरकार होगी, हमारे नेता अपना कमिटमेंट सिमुलतला को प्रखंड और पर्यटक स्थल का दर्जा अवश्य दिलाएंगे। उपरोक्त बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद नेता उपेंद्र नारायण चौधरी ने सिमुलतला के अन्या रिजोर्ट में क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान स्थानीय पत्रकारों से शुक्रवार कही। चौधरी ने उपस्थित लोगों से बारी – बारी से क्षेत्र की समस्या को सुना और समाधान के लिए मौके से ही संबंधित मंत्री और अधिकारी को फोन पर बात किया।

इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से बात कर सिमुलतला आने का आमंत्रण स्थानीय लोगों के माध्यम से दिया। प्रो. चंद्रशेखर ने आश्वस्त किया की 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच सिमुलतला आऊंगा। लघु सिंचाई के इंजीनियर जमुई को भी फोन पर सिमुलतला, नारगंजो क्षेत्र का दौरा कर जल प्रबंधन में कार्य करने की बात कही। चौधरी जमकर सिमुलतला की प्राकृति सौंदर्य की तारीफ किया। उन्होंने लोगों से जानकारी लिया की कौन – कौन से महापुरुष और सैलानी परिवार का बंगला यहां है। एक प्रश्न के जवाब में कहा अगर हमारे नेता का आदेश हुआ तो हम कोई कंठी माला लेकर बैठे तो है नहीं। आदेश का अक्षरशः पालन होगा। उन्होंने बताया की पूर्व पार्षद श्रीकांत यादव के बुलावे पर यहां आया हूं। क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं से रू ब रू हो रहा हूं। जनप्रतिनिधियों ने सिमुलतला रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव दिलाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीकांत यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रजीत यादव, राजकुमार यादव, अताउल अंसारी, रामदेव यादव, पूर्व मुखिया बालदेव यादव, पंसस मु. सत्तार, राजद युवा प्रखंडध्यक्ष योगेंद्र यादव, गणेश यादव, नरेश यादव, मु. रशीद अंसारी, सुनील यादव, कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

बाइट -विधानसभा अध्यक्ष सह राजद नेता उपेंद्र नारायण चौधरी ने

Join us on:

Leave a Comment