ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
नौकरी के नाम पर सांसद के पुत्र और पुत्र बधू ने की 5 लाख 70 हज़ार ठगी
मेरे पति विधायक और ससुर केंद्र सरकार में सहयोगी है, नौकरी दिला दूंगी
नॉकरी दिलाने का प्रलोभन देकर हाजीपुर के पूर्व सांसद स्व राम सुंदर दास के विधायक पुत्र और बधू ने ठगी कर ली। जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला दस वर्षों ने न्यायालय में लंबित है हालांकि न्यायालय अपना कार्य बखूबी निभा रही हैं। लेकिन बिहार सरकार के पुलिस अधिकारी कार्य में शिथिलता बरत रही हैं। जिसकी बानगी वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के सामने आया है। नॉकरी दिलाने के नाम पर वैशाली के तत्कालीन सांसद राम सुंदर के पुत्र जो कि राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक संजय दास और उनकी पुत्र बधू नीतू देवी ने बहुआरा गांव निवासी स्व रामचन्द्र सिंह पुत्र शंभु कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह से दिनांक 12/11/12 को 90 हजार रुपये लिए फिर नीतू देवी ने भोला सिंह की बेरोजगार पुत्र नॉकरी दिलाने के नाम पर दिनांक 10/04/13 को पांच लाख रुपए ले लिए। नीतू देवी पति संजय कुमार और उनकी ससुर की कार्यकाल समाप्त हो गया लेकिन नॉकरी नही लगी। जिसको लेकर पीड़ित ने कोर्ट परिवाद दायर कर दिया था। जिसमे पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने को लेकर दर दर भटक रहा है।

मेरे पति विधायक और ससुर केंद्र में मंत्री है नॉकरी दिलवा दूँगी
इस सम्बंध में पीड़ित शंभु कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि हाजीपुर पूर्व सांसद रामसुंदर दास के बेटे संजय कुमार राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में आये और उन्होंने 90 हजार रुपये की मदद मांगी थी। जिसमें भोला सिंह ने दी थी। इधर चुनाव जीतने के बाद पूर्व विधायक संजय कुमार और उनकी पत्नी नीतू देवी ने भोला सिंह से पांच लाख रुपये नॉकरी दिलाने के प्रलोभन देकर ले लिये थी उन्होंने कहा था कि केंद्र में मेरे ससुर राम सुंदर दास मंत्री है नॉकरी दिलवा दूँगी। लेकिन नॉकरी मिली नही और उनकी कार्यकाल समाप्त हो गया। इसी को लेकर दिए रुपया की मांग भोला सिंह ने शुरू कर दिया। इसी बीच 20 हजार रुपये नगद लौटा दिए गए। जबकि 5 लाख 70 हजार रुपये का चेक दिए जो बाउंस कर गया था। चेक बाउंस मामलें में पिछले दस वर्षों ने मामला लंबित है लेकिन पूर्व सांसद स्व राम सुंदर दास के पुत्र बिहार सरकार में मृत्युंजय कुमार के पुत्र एडीएम है जिसको लेकर पुलिस भी कार्य मे शिथिलता बरत रही है।




