कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
रविवार को कैमूर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में कैमूर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में समाहरणालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में डीएम नवदीप शुक्ला ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में सीएम को जानकारी दी। उन्होंने हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की नाली गली, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, सात निश्चय वन के तहत जिले में निर्माण किये जानेवाले भवनों की स्थिति,

पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना, मत्स्य संसाधन का विकास, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रावास अनुदान योजना, महादलित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड योजना, जीविका समूह का गठन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, उच्चतर शिक्षा हेतू महिलाओं को प्रोत्साहन, अल्पसंख्यक छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में सीएम को जानकारी दी. बैठक में शामिल विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी. जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनके समस्याओं के निदान के लिए निर्देश दिया।

इस पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़े इस पर विशेष ध्यान दें। जन्म के समय बच्चे बच्चियों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित कराये। उच्चतर शिक्षा हेतू महिलाओं को दी जानेवाली प्रोत्साहन राशि में तेजी लाये, इसमें विलंब न करें. बैठक में डीएम ने सीएम को प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया. इससे पहले समाहरणालय परिसर में सीएम ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइ साइकिल की चाबी प्रदान की गयी। इसके अलावे अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया।




